दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों का मूड आज के दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। आप दूसरे लोगों की मदद करना चाहेंगे। ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इससे आपकी जिंदगी में ताजगी आएगी और आपकी निराशा दूर होगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के प्रति थोड़ा नाराज हो सकते हैं। आपको ऐसा लग सकता है जैसे आपका पार्टनर आपको महत्व नहीं देता। लेकिन आपको उसकी व्यस्तता को समझना चाहिए। कुछ दिनों बाद ही आप दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे।

वित्त राशिफल: वित्तीय नजरिए से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके दफ्तर में आपकी मेहनत की प्रशंसा की जाएगी। इसके कुछ दिनों बाद ही आपका प्रमोशन भी हो सकता है। इससे आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आप और अधिक मेहनत से काम करना चाहेंगे। टैरो राशिफल: आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए। आप उनके स्वास्थ्य और जरूरतों के बारे में बात कीजिए। आपके पेरेंट्स को आपके साथ की जरूरत है। आप उनके साथ बाहर घूमने भी जा सकते हैं। इससे उनको काफी अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन अपनी सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। आज आप जुकाम की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए ठंडे पेय पदार्थों के सेवन से दूर रहें और तेज धूप में बाहर ना निकलें। रात में नींद पूरी लें और योग जरूर करें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]