दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज के दिन आपके कई रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। इसके अलावा आज आपको दूसरे लोगों का साथ और प्यार मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और भाग्य 80% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन अपने पार्टनर के साथ काफी समय बिताएंगे। आज आप दोनों एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग ढेर सारी बातें करेंगे और अपनी पुरानी यादों को भी साझा करेंगे। इससे आपका प्यार काफी मजबूत होगा।
वित्त राशिफल: मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लिहाज से काफी अच्छा है। आज आपको विदेश में रह रहे किसी व्यक्ति से लाभ मिल सकता है। यह व्यक्ति आपका कोई दोस्त या बॉस भी हो सकता है। इस तरह से हाल के दिनों में आपके द्वारा खड़ा किया गया नेटवर्क आपके काफी काम आएगा। टैरो राशिफल: परिवार के साथ समय बिताएं। हो सके तो उनके साथ कहीं घूमने जाएं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। दोपहर के समय उन्हें देर तक बाहर ना घूमने दें। आज आप अपने बच्चों के साथ खुद के अनुभव साझा कर सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: मेष राशि के जातक आज के दिन खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्छा रहेगा। दोस्तों या परिवार वालों के साथ डिनर पर जा सकते हैं। गर्मी को देखते हुए आपको अपने खान-पान पर नियंत्रयण रखने की जरूरत है। ज्यादा तला-भुना खाने से बचें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]