दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातक आज के दिन किसी पार्टी में हिस्सा ले सकते हैं। इस पार्टी का आप भरपूर लुत्फ उठाएंगे। पार्टी में आपकी किसी की ओर आकर्षित भी हो सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आप दोनों में नजदीकियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही आपको दोस्तों का भी साथ मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 75% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन किसी नए शख्स से मुलाकात होने वाली है। उस शख्स से मिलकर आप बहुत ही खुश होंगे। ऐसे आसार हैं कि आप दोनों का रिश्ता आगे बढ़ सकता है। आपको एक-दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए।

वित्त राशिफल: आज के दिन आपको वित्तीय लाभ होने के संकेत हैं। यदि आपने अपना मकान बेचने की योजना बनाई हो तो उसे आज मूर्तरूप दे सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि इसमें आपको लाभ मिलने वाला है। हालांकि सही ग्राहक तक आपकी पहुंच होनी चाहिए। इसमें किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपको अपने परिजनों का साथ मिलेगा। आपके दोस्त भी आपसे मिलने आ सकते हैं। ये सभी लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: आपको आज के दिन अपनी सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतनी होगी। ऐसे संकेत हैं कि आपको कफ या कोल्ड की समस्या हो सकती है। इसलिए आज के दिन अत्यधिक ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहें। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी सावधानियां बरतें।