दैनिक राशिफल:मेष राशि के जातकों की मेहनत आज रंग लाएगी। आज आपको सफलता मिलेगी। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। इस सफलता से आपके परिवार में काफी खुशी भरा माहौल रहेगा। इसके साथ ही आपको इस बात पर यकीन हो जाएगा कि मेहनत जाया नहीं जाती। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है लाल और आज आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज का दिन प्रेम के लिहाज से आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आप दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताएंगे। आप लोग रात में डिनर के लिए भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी।

वित्त राशिफल: मेष राशि के जातकों को आज विदेश से धन लाभ मिल सकता है। यदि आपने विदेश में निवेश किया हुआ है तो आपको आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको इस लाभ की पिछले काफी दिनों से प्रतीक्षा थी। इसे पाकर आप काफी प्रसन्न होंगे और आपके कई रुके कार्य भी पूरे होंगे। टैरो राशिफल: आज आपकी अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। आप जीवन से जुड़े कुछ सवालों पर विचार करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। इसके साथ ही आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: मेष राशि के लोगों को आज के दिन एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप नाक और गले की समस्या से परेशान होंगे। ऐसे में लापरवाही करना ठीक नहीं होगा। आप जल्दी से किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा लें। लापरवाही की वजह से यह समस्या काफी बढ़ सकती है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]