दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ परेशानियों में घिरा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। छोटे प्रवास का योग हैं। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। इसलिए उनकी सेहत का ध्यान रखें। शुभ रंग: पीला और भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। आज किसी को बहुत करीब पा सकते हैं। पार्टनर के मन में आपके लिए इज्जत बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह प्रपोजल मिल सकते हैं। इससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पार्टनर के सात कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
वित्त राशिफल: मेष राशि के जातकों की आज किसी विदेशी से साझेदारी होने की संभावना है। यह दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यदि आपने सही साझेदार चुना तो आपको लगेगा कि आपके व्यवसाय में आश्चर्यजनक रूप से तरक्की हो रही है जो कि आपने सोचा भी नहीं होगा। इससे आपको काफी खुशी होगी लेकिन इसमें आपको सावधानी बरतने की भी जरूरत है। टैरो राशिफल: महिलाओं का सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक चीजों में रुझान बढ़ेगा। रिश्तों में मधुरता लाएं। पुराना कर्ज परेशान कर सकता है। धन खर्च करते समय थोड़ा सावधान रहें।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से बैठे ना रहें इससे आपकी कमर को परेशानी हो सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप ठीक तरह से बैठने की आदत डालें। इससे आपकी सेहत और विश्वास ही नहीं बढ़ेगा बल्कि काम भी अच्छा होगा। इसके अलावा रात में जल्दी से सोने की आदत डालें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]