दैनिक राशिफल: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप खुद को मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। आज आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाएगा। आप अपने लिए कुछ नए लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं। इससे आपके जीवन में ताजगी आएगी। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आज आपको अपने पार्टनर से ढेर सारा प्यार मिलेगा। आप उनसे खूब सारी बातें करेंगे और कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपके आस-पास के लोग आपको परेशानी में डाल सकते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप विवाद करने से बचें। आप दूसरों की बातों को नजरअंदाज करें और अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। टैरो राशिफल: माता-पिता का साथ मिलेगा। आप उनसे ढेर सारी बातें करेंगे। हो सके तो आप उनके साथ बाहर घूमने जाइए। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा। उनकी सेहत के बारे में बात कीजिए और उन्हें उनकी पसंद का भोजन कराइए। माता-पिता का आशीर्वाद आपको आगे ले जाएगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपनी सेहत के प्रति आज विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको कोल्ड की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए अत्यधिक ठंडी चीजों से दूर रहें। अपने भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करें और पानी समय से पीते रहें। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]