दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग ढेर सारी मस्ती करेंगे। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी सुकून मिलेगा। आप चाहें तो दोस्तों से कोई बात भी साझा कर सकते हैं और उनकी राय ले सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और आपका भाग्य 69% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को दांपत्य जीवन में नयापन लाने की जरूरत है। आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाना चाहिए। इससे आप दोनों के रिश्ते में ताजगी आएगी। आप अपने पार्टनर को कोई प्यारा गिफ्ट भी दे सकते हैं।
वित्त राशिफल: आपको अपना बजट संतुलित करने की जरूरत है। पिछले दिनों आपका काफी ज्यादा धन खर्च हुआ है, जबकि बचत बहुत कम हुई है। ऐसे में आप मानसिक रूप से कुछ परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको आगे से सतर्क हो जाने की जरूरत है। आप गैर-जरूरी चीजों पर धन खर्च करने से बचें। टैरो राशिफल: इस राशि के जातकों का आज का दिन काफी अच्छा है। आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। आज आप ढेर सारी मस्ती करने वाले हैं। वहीं, पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को पर्याप्त नींद लेने की जरूरत है। इसके लिए आपको तनाव से बचना होगा। अच्छी नींद ना ले पाने की वजह से आप खुद को काफी कमजोर महसूस कर रहे हैं। इसलिए इस पर गंभीरता से ध्यान दें। योग करें और तनाव को भगाएं। इसके साथ ही खान-पान भी संतुलित रखें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]