दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका पढ़ने-लिखने में काफी मन लगेगा। इसके साथ ही आपको कुछ नई चीजें भी सीखने को मिलेंगी। इससे आपके आत्मविश्वास में काफी मजबूती आएगी। यदि आज आप किसी परीक्षा में बैठते हैं तो आपके सफल होने के संकेत हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है लाल और आपका भाग्य 85% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में आई खटास को मिटाना होगा। इसके लिए आप अपनी ओर से ही पहल करें। इस दौरान यह जरूरी है कि बीती बातों को भूला दिया जाए और नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत की जाए।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोग आज अपने घर के लिए कुछ खरीददारी करने वाले हैं। इसमें कुछ भौतिक सुख देने वाली वस्तुओं की भी खरीददारी की जाएगी। इससे आपको एक प्रकार के मानसिक सुकून का एहसास होगा। हालांकि आपको गैर-जरूरी चीजों का खरीददारी करने से बचना चाहिए। टैरो राशिफल: आज आपको अपने माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप उन्हें अपनी बात समझा पाने में सफल होंगे। इससे आपको काफी खुशी मिलेगी। हालांकि इस दौरान पेरेंट्स से मिलने वाली सलाहों को नजरअंदाज ना करें। इससे आपको कापी फायदा मिलेगा।
स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं। लेकिन महज चिंतित होने भर से कुछ नहीं होने वाला है, बल्कि आपको जिम जाने की शुरुआत करनी होगी। इससे आपका बढ़ता मोटापा नियंत्रित रहेगा और आप काफी स्वस्थ्य महसूस करेंगे। इसके साथ ही अपने खान-पान पर भी नियंत्रण रखें।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]