दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन अपने किसी दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा कि आपके दोस्त ने आपकी मदद नहीं की। इससे आप उस पर क्रोधित भी हो सकते हैं। लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको अपने दोस्त की मजबूरी को भी समझने का प्रयास करना चाहिए। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 72% होगा। लव राशिफल: आज आपको अपने पुराने साथी की याद आएगी। आप उसके साथ बिताए गए खूबसूरत पलों को याद करेंगे। आपको इस बात का एहसास होगा कि वो रिश्ता और वे दिन कितने अच्छे थे। हालांकि बीती बातें सोचकर खुद को निराश करने की जरूरत नहीं है।

वित्त राशिफल: आज का दिन आपके लिए निवेश के लिहाज से अच्छा है। आज आप शेयर बाजार में निवेश से इतर जमीन-जायदाद में भी निवेश कर सकते हैं। इससे आने वाले दिनों में आपको लाभ होने वाला है। हालांकि निवेश से पहले आपको अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। निवेश करते समय जल्दबाजी से बचें। टैरो राशिफल: आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आपके पेरेंट्स आपकी बात का समर्थन करेंगे। पेरेंट्स के द्वारा आपके नए विचार का स्वागत किया जाएगा। यदि उनसे कोई सलाह मिले तो उसे नजरअंदाज ना करें।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन संक्रमण से बचकर रहने की जरूरत है। ऐसा ना करने पर आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसके साथ ही आपको अत्यधिक ठंडी चीजों के सेवन से भी दूर रहना चाहिए। इससे आपका गला खराब हो सकता है।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]