दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन अपने दोस्तों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। इससे आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। ऐसे में आपको जिनसे मदद मिली हो, उन्हें धन्यवाद बोलना ना भूलें। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे कि आपके पास अच्छे लोग हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। हालांकि इसके लिए आपको अपने पार्टनर को थोड़ा मनाना पड़ेगा। इस दौरान आप दोनों ढेर सारी मस्ती करेंगे। आप दोनों अपनी यादों को भी साझा करेंगे।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोग आज काम के सिलसिले में काम व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस दौरान आपको अपने लिंक मजबूत करने के अवसर मिलेंगे जिसका आपको आने वाले दिनों में काफी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही आज आपको बोनस मिल सकता है। टैरो राशिफल: आज आप अपने किसी खास दोस्त से नाराज हो सकते हैं। आपको लगेगा जैसे कि वह आपकी मदद नहीं कर रहा है। लेकिन आपको सामने वाले शख्स की मजबूरी को भी समझना चाहिए।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों का मोटापा बढ़ता जा रहा है। आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको जिम जाना शुरू कर देना चाहिए। आपकी लापरवाही के चलते मोटापे की समस्या आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने वाली है। इसलिए इसके प्रति सतर्क हो जाएं। आपको अपने खान-पान की आदत में भी बदलाव करने की जरूरत है।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]