दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन किसी समारोह में हिस्सा लेने जा सकते हैं। आपकी यहां पर कई लोगों से मुलाकात होगी। आप उनके साथ ढेर सारी बातें साझा करेंगे। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इसके साथ ही किसी शख्स से कोई खास रिश्ता बन सकता है। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोग आज के दिन अपने काम में कुछ ज्यादा ही बिजी रहेंगे। इस वजह से आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। इससे आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप जल्द ही उन्हें मन लेंगे।

वित्त राशिफल: इस राशि के जातक आज के दिन अपने घर से जुड़े कामों में व्यस्त रहेंगे। आप आज अपने घर की मरम्मत करवा सकते हैं। इसके अलावा आप नया घर लेने के बारे में विचार भी कर सकते हैं। हालांकि इसमें आपको किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। टैरो राशिफल: आज के दिन आप अपने दोस्तों से मिलने जाएंगे। इस दौरान आप उनके साथ ढेर सारी मस्ती करेंगे। आप लोग कोई फिल्म देखने भी जा सकते हैं। आप चाहें तो अपनी कोई बात दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। आपको आपके दोस्तों की मदद जरूर मिलेगी।

स्वास्थ्य राशिफल: आप पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में आपको तनाव से बचने की कोशिश करनी चाहिए। आप योग करने की शुरुआत करें। इससे आपका तनाव कम होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]