दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन दोस्तों का साथ मिलेगा। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे। इससे आपका एक बड़ा मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 82% होगा। लव राशिफल: आपको अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट को समाप्त करने की जरूरत है। इसके लिए सबसे पहले आपको ही पहल करनी चाहिए। आप अपने पार्टनर से बात करें और उनकी गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें।

वित्त राशिफल: यदि आपने निवेश करने की योजना बनाई है तो आज के दिन इसे टाल दें। ऐसे संकेत हैं कि आज किया गया निवेश आपको घाटा पहुंचा सकता है। इसके साथ ही आज आपको अपने बिजनेस से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी नहीं लेना चाहिए। इसमें आपको आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। टैरो राशिफल: आज आपको अपने माता-पिता के साथ समय बिताना चाहिए। आप उनसे बातें कीजिए और उनकी जरूरतों को समझने का प्रयास करें। आप अपने पेरेंट्स के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को अपने भोजन करने की आदत में सुधार लाने की जरूरत है। आपको अपने भोजन में पौष्टिक तत्व शामिल करना चाहिए। इससे आपको काफी ऊर्जा मिलेगी और आपकी सेहत में सुधार होगा। इसके साथ ही पानी समय-समय पर पीते रहें और एक्सरसाइज करने की शुरुआत करें।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]