दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप अपने दोस्तों से घिरे रहेंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस दौरान आप लोग आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 79% होगा। लव राशिफल: आज लंबे समय के बाद आपकी मुलाकात अपने पार्टनर से होगी। इस मुलाकात से आप बहुत प्रसन्न होंगे। आप दोनों एक-दूसरे के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। आप दोनों किसी खूबसूरत सी जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में गहराई आएगी।
वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। आपको अपने बिजनेस में कुछ घाटा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि इस घाटे की भरपाई कुछ समय के बाद ही हो जाएगी। आपको अपने बिजनेस में कुछ नयापन लाने की जरूरत है। इसके आपको अच्छे से रिसर्च करनी चाहिए। टैरो राशिफल: आज आपके पार्टनर की सेहत कुछ खराब हो सकती है। ऐसे में उन्हें आराम देने की जरूरत है। आपको अपने घर के कामों हाथ बंटाना चाहिए। यदि जरूरी हो तो पार्टनर को इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर जरूर जाएं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। आप ऐसी चीजों को खाने-पीने से दूर रहें जिनसे एलर्जी हो सकती हो। इसके साथ ही तैलीय भोजन लेने से दूर रहें।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]