दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज का दिन अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ बिताएंगे। इस दौरान आपकी उनसे ढेर सारी बातें होंगी। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ ढेर सारी मस्ती करने वाले हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नारंगी और आपका भाग्य 78% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आज आपके पार्टनर के साथ रिश्ता कुछ खराब हो सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। आप अपने पार्टनर की जरूरतों को समझने का प्रयास करें।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करना चाहेंगे। आप कुछ नए तरीकों से अपने काम को बढ़ाना चाहेंगे। इसके लिए आपको अच्छे से रिसर्च कर लेनी चाहिए। आप जल्दबाजी में आकर कोई फैसला ना करें। ऐसे संकेत हैं कि आप ऑनलाइन की दुनिया में कदम बढ़ा सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपके घर पर खुशियों भरा माहौल रहेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप लोग एक साथ बैठकर ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आपके गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्ते में मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य राशिफल: आपको आज के दिन थोड़ा आराम करने की जरूरत है। अत्यधिक काम करने की वजह से आपके जोड़ों में दर्द उभर सकता है। इसलिए आज बहुत ज्यादा काम ना करें। इसके साथ ही अपने खान-पान पर ध्यान दें। भोजन में पौष्टिक आहार लेने का प्रयास करें।

[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]