दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों का किसी परिचीत के साथ कोई विवाद हो सकता है। वह शख्स आपके ऊपर कुछ गलत आरोप लगा सकता है। लेकिन आपको इन झूठे आरोपों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ईमानदारी के साथ इनका जवाब दें। आपके परिवार वाले आपके साथ हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है नीला और आपका भाग्य 68% होगा। लव राशिफल: इस राशि के लोगों को प्रेम के मामलों में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी अनजान या नापसंद शख्स के साथ डेट पर जाने से बचें। ऐसा करना आपके लिए उबाऊ हो सकता है।
वित्त राशिफल: इस राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक मामलों में लाभ मिलने वाला है। आपके व्यवसाय में विस्तार होगा। विदेशी ग्राहकों से आपके सामान की काफी खरीददारी होने वाली है। इस दौरान आपको अपने सामान की गुणवत्ता बनाए रखनी होगी। अत्यधिक लालच आपको हानि पहुंचा सकती है। टैरो राशिफल: बच्चों के लिए समय निकालें। उनसे उनकी पढ़ाई और मस्ती को लेकर बात करें। परिवार के साथ पिकनिक पर जाएं। इससे आपके रिश्ते में ताजगी आएगी। यदि किसी बात को लेकर रिश्तों में कड़वाहट आई हो तो उसे दूर करें।
स्वास्थ्य राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज कुछ छोटी-छोटी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। लेकिन आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अपने खान-पान का ध्यान रखें। आप रात में अच्छी नींद लें। बेवजह के तनाव से बचें। खेलने के लिए समय निकालें। दोस्तों के साथ गप लड़ाएं और ढेर सारी मस्ती करें।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]