दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को आज का दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताना चाहिए। यदि आपके परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा हो तो आप उसे दूर करने का प्रयास करें। सबको अपनी बात रखने का मौका दें और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। आप सब लोग मिल-जुकर विवाद को समाप्त करने का प्रयास करें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आपको दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की जरूरत है। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी नए शख्स से हो सकती है। वह शख्स आपको काफी आकर्षित करेगा। इस दौरान आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

वित्त राशिफल: वित्त के लिहाज से आज का दिन आपके काफी अच्छा है। आज आपके द्वारा दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऐसे में आपको आगे से कर्ज देने के प्रति सावधानी बरतनी होगी। आप उसी शख्स को कर्ज दें जो इसे जल्दी से वापस कर सके। टैरो राशिफल: विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत का आपको फल मिलेगा। इसके साथ ही पढ़ाई-लिखाई में आपका मन भी खूब लगेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। इस दौरान आप खूब मस्ती करेंगे।

स्वास्थ्य राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को अपने पार्टनर की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपके पार्टनर को आपके सहयोग की जरूरत है। इसके साथ ही आप खुद भी अपनी सेहत के प्रति सजग रहें। सुबह का खाना समय से खा लें। पानी समय-समय से पीते रहे हैं। भूखे ना रहें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]