दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन दोस्तों का साथ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे। इस दौरान आप लोग ढेर सारी मस्ती करेंगे। इससे आपको मानसिक रूप से काफी सुकून मिलेगा। इस मुलाकात के बाद आप काफी फ्रेश होकर निकलेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 62% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों को पार्टनर की जरूरत है। पार्टनर के बिना आपकी जिंदगी काफी उदास हो गई है। इसलिए आपको पार्टनर की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। आपके द्वारा किया जाने वाला प्रयास जल्द ही सफल भी होगा। इससे आपके जीवन में रोमांच आएगा।

वित्त राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है। यदि आप अपनी गाड़ी बेचने की योजना बना रहे हों तो आज के दिन ऐसा कर सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि आज यदि आप अपनी गाड़ी बेचते हैं तो इसमें आपको लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही आज आपको किसी अनजान स्रोत से धनलाभ हो सकता है। टैरो राशिफल: आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी शख्स से होगी। यह मुलाकात किसी सार्वजनिक स्थान पर हो सकती है। आप उस शख्स की बातों से काफी हद तक प्रभावित होंगे। उससे आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों की सेहत आज के दिन अच्छी रहेगी। हालांकि आपके परिवार का कोई सदस्य आज बीमार पड़ सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति पहले से ही सतर्क रहने की जरूरत है। आप उन्हें डॉक्टर के पास जरूर लेकर जाएं और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयां समय पर देते रहें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]