दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों का आज के दिन उनके परिजनों के साथ रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए आपको इसके प्रति पहले से ही सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। इसके साथ ही दूसरों की गलत बात का जवाब ना दें। आने वाले समय में सब ठीक हो जाएगा। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपके प्रेम की राह में आने वाली सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी। आप जिससे प्रेम करते हैं, आज वो आपको मिल जाएगा। इससे आप काफी प्रसन्न होंगे। आपको इस पल का लुत्फ उठाना चाहिए।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन शेयर बाजार में निवेश करने से परहेज करना चाहिए। आज के दिन किया गया निवेश जोखिम भरा हो सकता है। आज आपको छोटे-छोटे व्यवसायों में निवेश करना चाहिए। इससे आपको आने वाले दिनों में काफी लाभ मिलेगा। हालांकि इसके लिए अच्छे से रिसर्च कर लें। टैरो राशिफल: आज आपको अपने पेरेंट्स की सहयोग मिलेगा। आप उन्हें अपनी बात समझा पाने में सफल होंगे। पेरेंट्स की इजाजत पाकर आप काफी प्रसन्न हो जाएंगे। हालांकि उनके द्वारा दी गई सलाह को आपको गंभीरता से लेना चाहिए।
स्वास्थ्य राशिफल: आज आप कुछ छोटी-छोटी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए आपको इससे बचने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में पौष्टिक खाद्य पादार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही पानी समय से पीते रहें। रात में नींद पूरी लें और एक्सरसाइज के लिए समय जरूर निकालें।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]