दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन कुछ नए विचारों से घिर सकते हैं। आपको इन विचारों में स्पष्टता लाने की जरूरत है। इसके साथ ही इन्हें प्रकट करते समय भी सावधानी बरतें। आपको समझना पड़ेगा कि कौन से विचार आपके लिए सही हैं और कौन से नहीं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है हरा और आपका भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आप दोनों मिलकर अपनी पुरानी यादों को साझा करेंगे। इससे आप दोनों को बहुत ही अच्छा लगेगा। रात में आप दोनों डिनर के लिए बाहर भी जा सकते हैं। इससे आपके प्यार में और अधिक गहराई आएगी।

वित्त राशिफल: आज के दिन आपको वित्तीय लाभ होने के संकेत हैं। यदि आपने अपना मकान बेचने की योजना बनाई हो तो उसे आज मूर्तरूप दे सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि इसमें आपको लाभ मिलने वाला है। हालांकि सही ग्राहक तक आपकी पहुंच होनी चाहिए। इसमें किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। टैरो राशिफल: आज आपको अपने परिजनों का साथ मिलेगा। आपके दोस्त भी आपसे मिलने आ सकते हैं। ये सभी लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। आप उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: आज के दिन मधुमेह और ब्लडप्रेश से परेशान लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आपकी लापरवाही के चलते यह समस्या और गंभीर हो सकती है। इसलिए इसके प्रति पहले से सावधान रहें। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने भोजन में मसालेदार चीजों के सेवन से दूर रहें।

[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]