दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन अपनी जिम्मेदारी को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको स्मार्टनेस दिखाने की जरूरत पड़ेगी। आप अपने कामों को प्राथमिकता के आधार पर बांट दें। इससे आपका बोझ थोड़ा हल्का हो जाएगा। आप चाहें तो दूसरों की भी इस कार्य में मदद ले सकते हैं। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 60% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों की आज किसी नए शख्स से मुलाकात होगी। आप उस शख्स से काफी प्रभावित होंगे। आप दोनों में नजदीकियां बढ़ने के आसार हैं। उनसे बातचीत के दौरान आपको थोड़ा सभ्य होना पड़ेगा।
वित्त राशिफल: आपके लिए विदेश यात्रा पर जाने के योग हैं। आपकी यह यात्रा कंपनी की ओर से हो सकती है। आपको इस यात्रा पर जरूर जाना चाहिए। इससे आपको बहुत सारा अनुभव मिलेगा और कई लोगों से मुलाकात होगी। आपकी यह मुलाकात आपके व्यवसाय को फैलाने में काफी मदद करेगी। टैरो राशिफल: आपके माता-पिता को आपकी जरूरत है। आप उनके साथ समय बिताएं। उनसे बातें करें और उनका ख्याल रखें। आप उनके साथ किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे आप सबको काफी खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन किसी विवाद में पड़ सकते हैं। यह विवाद आपको मानसिक रूप से काफी परेशान करेगा। इसलिए आप सतर्क रहें और गैर-जरूरी विवादों में पड़ने से बचें। अच्छी नींद और भरपूर भोजन लेने का प्रयास करें। खुश रहें और अपनों के साथ समय बिताएं।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]