दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन खुद को कुछ परेशान महसूस करेंगे। आपकी यह परेशानी काम के बोझ की वजह से हो सकती है। ऐसे में आपको साहस दिखाने की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ ही आप अपने कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर लें और इसी के आधार पर कार्यों को अंजाम दें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है काला और भाग्य 79% होगा। लव राशिफल: आज आपकी मुलाकात किसी पुराने पार्टनर से हो सकती है। इस मुलाकात से आप काफी हैरान होंगे। लेकिन आपको इससे खुशी भी मिलेगी। यदि आप सिंगल हैं तो इस शख्स के साथ आपके रिश्ते बढ़ सकते हैं।

वित्त राशिफल: आज के दिन आपके व्यवसाय में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। लेकिन आप इनसे घबराएं नहीं और इसका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आप इस कार्य में किसी जानकार की मदद भी ले सकते हैं। लेकिन आपको अपने अनुभव का भी इस्तेमाल करना होगा। टैरो राशिफल: आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप सभी से प्यार से बात करेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और ढेर सारी मस्ती करेंगे। इसके साथ ही आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल: कुंभ राशि के लोगों को आज दुर्घटनाओं के प्रति विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है। आज आप आग से भी दूर रहें। इससे आपको कुछ हानि हो सकती है। यदि बहुत जरूरी ना हो तो आज के दिन किसी यात्रा पर ना जाएं। परिवार वालों के साथ समय बिताएं और बच्चों के साथ खेलने के लिए समय निकालें।

[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]