दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों का आज अध्यात्म में मन लगेगा। आज आप जीवन से जुड़े कुछ सवालों के बारे में विचार करेंगे। दूसरों की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप माता-पिता और परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। उनसे ढेर सारी बातें शेयर करेंगे। शुभ रंग: आज आपके लिए शुभ रंग है आसमानी और आपका भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: इस राशि के जातकों की आज ऑनलाइन के माध्यम से किसी नए शख्स से मुलाकात होने वाली है। आप दोनों एक-दूसरे के प्रति काफी आकर्षित होंगे। कुछ दिनों बाद ही आप दोनों की मुलाकात भी होगी। लेकिन आपको एक-दूसरे को समझने के लिए समय देना होगा।
वित्त राशिफल: कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन जमीन-जायदाद खरीदने से लाभ होने वाला है। इसलिए यदि आपने ऐसी कोई योजना बनाई है तो आज उसे पूरी कर सकते हैं। इस दौरान आपको थोड़ा सावधान रहने की भी जरूरत होगी। आपके द्वारा जल्दबाजी में लिया गया फैसला गलत साबित हो सकता है। टैरो राशिफल: किसी अजनबी शख्स से मुलाकात होगी। वह शख्स आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह देगा। उसकी सलाह आपके जीवन में काफी काम आ सकती है। दंपत्तियों के बीच प्रेम बढ़ेगा। आप दोनों डिनर पर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य त्यागने की जरूरत है। आज सुबह आप जल्दी जग जाएं। आपका आलस्य आपके किसी जरूरी काम को होने से रोक सकता है। और फिर बाद में आपको पछताना पड़ेगा। इसलिए इसके प्रति सतर्क रहें। सुबह जगकर कसरत करना ना भूलें।
[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]