दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। ऐसा करने से आपको बाद में पछतावा हो सकता है। इसलिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय काफी विचार-विमर्श कर लें। आपको परिवार वालों का साथ मिलेगा। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। शुभ रंग: आपके लिए शुभ रंग है काला और भाग्य 73% होगा। लव राशिफल: आज के दिन आपकी किसी नए शख्स से मुलाकात हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि आप घर से बाहर निकलें और कहीं घूमने जाएं। आपकी आज की यात्रा काफी मंगलमय होगी।

वित्त राशिफल: आज के दिन आप कुछ वित्तिय परेशानियों का सामना कर सकते हैं। इस दौरान आप अपनी नौकरी बदलने के बारे में भी सोच सकते हैं। लेकिन ऐसा जल्दबाजी में ना करें। यदि वित्तिय परेशानी हो तो इसमें परिवार के लोगों की मदद ली जा सकती है। धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा। टैरो राशिफल: संतान प्राप्ति के योग हैं। परिवार में खुशियां आने वाली हैं। परिवार के लोग एकजुट हो सकते हैं। आप सब किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। उन्हें दोपहर में बाहर देर तक ना घूमने दें।

स्वास्थ्य राशिफल: कुंभ राशि के जातक अपने साथी की सेहत का ख्याल रखें। उन्हें आज आपके साथ की जरूरत है। यदि वो बीमार हैं तो उन्हें पूरा समय दें। ऐसे में आपको अपने काम से ब्रेक लेने की भी जरूरत पड़ सकती है। आप आज तली-भूनी चीजें खाने से परहेज करें। इससे आपको पेट संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]