दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको अपने परिजनों और दोस्तों का साथ मिलेगा। आप उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस यात्रा का आप भरपूर लुत्फ उठाने वाले हैं। इससे आपका मानसिक तनाव काफी कम हो जाएगा और आप ताजगी लेकर लौटेंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है पीला और आपका भाग्य 60% है। लव राशिफल: आज आपको अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। आप उसके साथ ढेर सारा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आप दोनों के बीच ढेर सारी बातें होंगी। इससे आपके प्यार में गहराई आएगी। आप दोनों कुछ दिनों बाद घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
वित्त राशिफल: इस राशि के लोगों को आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। ऐसे संकेत हैं कि आज किया गया निवेश आपको हानि पहुंचा सकता है। इसके साथ ही यदि आज आप जमीन खरीदने के लिए जा रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए ठीक नहीं है। आपको यह योजना आगे के लिए टाल देनी चाहिए। टैरो राशिफल: इस राशि के जातकों को उनके दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ अपने दिल की बातें साझा कर सकते हैं। उनकी सलाह से आपकी कोई बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों का स्वास्थ्य आज के दिन अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इससे आपका काम करने में काफी मन लगेगा। आप अपने काम को काफी अच्छे से कर भी पाएंगे। हालांकि आपको अपने भोजन पर ध्यान देने की जरूरत है। आप पौष्टिक आहार लेना शुरू करें।
[jwplayer 0CVUaaiL-gkfBj45V]