दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण इसलिए क्योंकि इस यात्रा में आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलने वाली है। इस सलाह को मानकर आप अपने जीवन में काफी लाभ उठा सकते हैं। आप खुद को पहले से ज्यादा प्रसन्न महसूस करेंगे और दिनचर्या के कार्यों में मन लगेगा। शुभ रंग: काला और भाग्य 77% होगा। लव राशिफल: यदि आप अकेले हैं तो आपका अकेलापन आज दूर होने वाला है। आज आपकी मुलाकात उस शख्स से हो सकती है जिसके साथ आप अपना जीवन बिताने जा रहे हैं। इसलिए उनसे काफी प्यार से बात करें और उनको भी अपनी बात खुलकर रखने का मौका दें।
वित्त राशिफल: कुंभ राशि के लोगों को आज धन लाभ हो सकता है। यह धन लाभ आपकी उम्मीद के विपरीत होगा। दरअसल आपने ऐसा होने की उम्मीद नहीं की हुई है। आज आप अपने कर्ज चुकाएंगे। इससे आप खुद को काफी राहत में पाएंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप सोच-समझकर लें तो ही बेहतर रहेगा। टैरो राशिफल: आज खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। दोस्तों और परिवार वालों से दूर होने पर आपको दुख होगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। किसी की बात भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें।
स्वास्थ्य राशिफल: अच्छी सेहत के लिए आपको व्यस्त जीवनचर्या से ब्रेक लेने की जरूरत है। आपने पिछले काफी दिनों से काम से अवकाश नहीं लिया है। अपने भविष्य को लेकर कुछ विचार करें। साथ ही आज के दिन आपको अपने खान-पान की आदत सुधारने के ऊपर भी ध्यान देना होगा। आप अपने भोजन में गेंहू और हरी सब्जियों को शामिल करें। इससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी और बीमारियों से भी बचकर रहेंगे।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]