दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज के दिन किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं। इससे आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आपको थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। आप खुद को मानसिक रूप से शांत रखने का प्रयास करें और अन्य चीजें समय पर छोड़ दें। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है सफेद और आपका भाग्य 70% होगा। लव राशिफल: आज आप अपने होने वाले पार्टनर के बारे में विचार करेंगे। इससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। दूसरी तरफ, दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आप दोनों डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं।
वित्त राशिफल: वित्तीय लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आज आपको निवेश में लाभ मिलेगा। इससे आपके कई रुके हुए काम पूरे होंगे। आप अपने घर वालों के लिए कुछ खरीददारी भी कर सकते हैं। इससे घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। इसके साथ ही आपको बचत करने की आदत भी डालनी होगी। टैरो राशिफल: आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उस दोस्त से मिलकर आप बहुत प्रसन्न होंगे। आप दोनों अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे। इससे आपके जीवन में प्रसन्नता आएगी। आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के जातकों को यात्रा करते समय सावधान रहने की जरूरत है। आपको रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए। इसके साथ ही नशीले पदार्थों का सेवन ना करें और करने के बाद ड्राविंग से दूर रहें। आपको इन सबसे घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है।
[jwplayer uxSbSMHn-gkfBj45V]