दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों का झुकाव आज अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। आज आपका धार्मिक कार्यों में मन ज्यादा लगेगा। किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं। यह यात्रा आपके घर के आस-पास स्थित किसी पवित्र स्थल की भी हो सकती है। इससे आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। शुभ रंग: सिल्वर और भाग्य 66% होगा। लव राशिफल: प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। आप कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे। कई लोग आपसे अपने दिल की बातें भी शेयर कर सकते हैं। ऐसे में आपको की उलझनों से जुझना पड़ सकता है। लेकिन आप काफी सोच-समझकर ही कोई फैसला लें।

वित्त राशिफल: कुंभ राशि के लोगों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। इसलिए कोई महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेते समय सावधान रहें। यदि आपको कुछ समझ में ना आए तो फैसला बाद के लिए टाल दें। आर्थिक रूप से सम्पन्न महसूस करेंगे। टैरो राशिफल- मेहनत का फल मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनी खुशी दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करें। दोस्तों के जाने घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपको अच्छा लगेगा।

स्वास्थ्य राशिफल: कुंभ राशि के लोगों का आज कुछ नया खाने को मन करेगा। ऐसा हो सकता है कि आप अपने घर पर ही कुछ नया बनाने की कोशिश करें। इस कार्य में आप किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। इससे आप खुद को प्रसन्न महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। पानी समय से पिएं और शाम को टहलने जाएं। इससे मानसिक रूप से शांति मिलेगी।