दैनिक राशिफल: कुंभ राशि के जातकों का मन आज के दिन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इससे आपको मानसिक तौर पर काफी शांति मिलेगी। आपके व्यवहार में काफी विनम्रता रहेगी। इससे दूसरे लोग काफी प्रभावित होंगे। शुभ रंग: आज के दिन आपके लिए शुभ रंग है बैंगनी और आपका भाग्य 81% होगा। लव राशिफल: आज का दिन कुंभ राशि के उन जातकों के लिए अच्छा है जो अब तक सिंगल है। सिंगल लोगों को आज उनका पार्टनर मिलने वाला है। इससे आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। हालांकि इस कार्य में जल्दबाजी करने से बचना होगा।

वित्त राशिफल: यदि आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो इस कार्य के लिए आज का दिन अच्छा है। इसमें आपको हानि होने की संभावना कम है। हालांकि इसकी आपको ठीक से जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। आप किसी जानकार की मदद ले सकते हैं। जल्दबाजी में फैसला ना लें। टैरो राशिफल: आज आपकी किसी पुराने दोस्त में मुलाकात होगी। इस मुलाकात से आप काफी खुश होंगे। आप दोनों आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। इस दौरान पुराने यादें ताजा की जाएंगी। आप दोनों आज कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इससे आपके रिश्ते को और अधिक मजबूती मिलेगी।

स्वास्थ्य राशिफल: इस राशि के लोगों को सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा हो सकता है कि कोई पुराना दर्द फिर से शुरू हो जाए। लेकिन आपको इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको डॉक्टर से मिलकर दवा लेनी चाहिए। अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएं और बच्चों से बातें करें।

[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]