मेष- आज के दिन आपकी मुलाकात ऐसे शख्स से होगी, जो आपसे छिपकर प्यार करता है। ऐसा हो सकता है कि आपको उससे प्यार ना रहा हो लेकिन वह आज आपको आकर्षित करेगा। इस तरह से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा बितेगा।
वृषभ- वृषभ राशि के जातक आज के दिन रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आप अपने पार्टनर से मिलने जा सकते हैं। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे से ढेर सारी प्यारी बातें करेंगे। इससे आपका प्यार बढ़ेगा और एक-दूसरे के साथ की महत्ता समझ आएगी।
मिथुन- इस राशि के लोगों के लिए प्रेम के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी समय बिताएंगे। यदि आप अपने पार्टनर को अपने परिवार वालों से मिलाने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए सही है।
कर्क- इस राशि के लोग आज अपने पार्टनर से नाराज हो सकते हैं। ऐसा पार्टनर के द्वारा आपके लिए समय ना निकाल पाने की वजह से हो सकता है। लेकिन आप सामने वाले पर ज्यादा गुस्सा ना करें और उसकी मजबूरी को समझने का प्रयास करें।
सिंह- इस राशि के लोगों को आज उनके परिवार वालों और रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। ये लोग आज आपकी मुलाकात किसी शख्स से करवा सकते हैं। इस शख्स से मिलकर आप काफी प्रभावित भी होंगे। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि आपकी किसी बात की वह बुरा ना मानें।
कन्या- कन्या राशि के जातक आज दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। इससे आपको काफी प्रसन्नता का अनुभव होगा। इसके अलावा आज आपकी मुलाकात किसी नए साथी से भी सकती है। आप दोनों में रिश्ता आगे बढ़ने की संभावना है।
[jwplayer qzuSoVz3-gkfBj45V]
तुला- इस राशि के जातक आज अपने प्यार में गहराई का अनुभव करेंगे। आज आप अपने पार्टनर के साथ काफी समय बिताएंगे और ढेर सारी बातें करेंगे। आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपका पार्टनर आपसे कितना ज्यादा प्रेम करता है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों की आज अचानक से उनके पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात आपको काफी प्रसन्नता देगी। इसके अलावा आप दोनों डिनर करने बाहर भी जा सकते हैं। आप लोग एक-दूसरे के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे।
धनु- इस राशि के लोगों की कई दिनों के बाद उनके पार्टनर से मुलाकात होगी। इस मुलाकात से आप काफी खुशी महसूस करेंगे। आप दोनों आपस में ढेर सारी बातें करेंगे। इससे आपको एक-दूसरे को समझने में काफी आसानी होगी।
मकर- आज इस राशि के जातकों को अपने पार्टनर से प्यार मिलेगा। आज आप इस बात को महसूस करेंगे कि आपका पार्टनर आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता है। इसके साथ ही आप लोग एक-दूसरे से कई वादे भी करेंगे।
कुंभ- कुंभ राशि के लोग आज दूसरों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। कोई शख्स आज आपको बहुत अच्छा लग सकता है। लेकिन आपको जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। आज आप अपने दोस्तों के साथ भी समय बिताने का प्रयास करें।
मीन- इस राशि के लोगों को आज उनके पार्टनर और परिवार वालों का साथ मिलेगा। आज आपके पार्टनर के साथ रिश्ते में काफी गहराई आएगी। आप दोनों कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आप दोनों को ही खुशी मिलेगी।
[jwplayer FfnmvL8y-gkfBj45V]
