मेष- मेष राशि के जातकों को आज के दिन प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। आज आप अपने पार्टनर की किसी आदत से नाराज हो सकते हैं। इससे आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो अपने लिए सही पार्टनर की तलाश कर सकते हैं।

वृषभ- यदि आप अकेले हैं तो आज के दिन आपको अपना प्यार मिल सकता है। इससे आप प्यार के संदर्भ में नए अनुभव से गुजरेंगे। इससे आप खुद को काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। इसके साथ ही मन में कुछ हैरान व उत्सुक करने वाले भाव भी आएंगे।

मिथुन- इस राशि के जातकों की किसी नए शख्स से मुलाकात हो सकती है। इस शख्स से आप काफी प्रभावित हो सकते हैं। आप दोनों एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं और डेट पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आपका सामाजिक कार्यों में भी मन लगेगा।

कर्क- कर्क राशि के जातकों को उनके पार्टनर आज कोई उपहार दे सकते हैं। यह उपहार पाकर आप काफी प्रसन्न व आश्चर्यचकित भी होंगे। इसके अलावा दंपत्ति आज एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता सकते हैं और घूमने की योजना भी बन सकती है।

सिंह- आज के दिन इस राशि के जातकों का उनके पार्टनर से विवाद हो सकता है। इसलिए आपको आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आप सामने वाले की बात ध्यान से सुनें और उसकी भावनाओं को समझें। आप खुद के फैसले उसके ऊपर ना थोपें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों की किसी नए साथी से मुलाकात हो सकती है। आपकी यह मुलाकात किसी समारोह में हो सकती है। इसलिए यह जरूरी है कि आप उससे काफी अच्छे ढंग से बात करें। आप दोनों में नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं।

[jwplayer PBp2LEd4-gkfBj45V]

तुला- आज आप खुद से दूर रह रहे पार्टनर को मिस करेंगे। आप उनसे फोन पर बात करेंगे और अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। इस बीच आप दोनों का भविष्य में मिलने की योजना भी बन सकती है। इससे आपका प्यार उस शख्स के लिए काफी बढ़ेगा।

वृश्चिक- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर को प्यार की गहराई को समझेंगे। इसके अलावा आप दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताएंगे। अगर आप सिंगल हैं तो यह अकेलापन आज दूर हो सकता है।

धनु- धनु राशि के लोग आज अपने काम में काफी बिजी रहेंगे। इसके चलते आप अपने पार्टनर के लिए अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे। इससे आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। इसलिए आप अपनी ओर से संतुलन बिठाने का प्रयास करें।

मकर- इस दिन आप अपने पार्टनर से मिलने जा सकते हैं। इस मुलाकात से आपके प्यार में काफी मजबूती आएगी। इसके अलावा अगर आप सिंगल हैं तो किसी शख्स से मुलाकात हो सकती है। यह मुलाकात किसी सामाजिक समारोह में होने की संभावना है।

कुंभ- आज के दिन आप अपने दोस्तों के बीच छाए रह सकते हैं। इसके अलावा किसी पार्टी में आप सबके आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। यदि आप सिंगल हैं तो कोई आपको आज प्रपोज भी कर सकता है। इस बीच आपको अपनी बातों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा।

मीन- मीन राशि के जातक आज अपनी रिलेशनशिप को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आप इस बात पर फैसला ले सकते हैं कि अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना है या नहीं। इसलिए जरूरी है कि जल्दबाजी ना करें और काफी सोच-समझकर फैसला लें।

[jwplayer xneEpS6P-gkfBj45V]