मेष – आप ऐसे व्यक्ति से सावधान रहे जो आपकी लव लाइफ में परेशानी ला सकता है। आज अपने मामले किसी बाहरी व्यक्ति की दखल के पूरा करें। अपने संबंधों में मधुरता लाने की कोशिश करें, आज आपको सफलता मिल सकती है।
वृषभ – आज आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। कुछ लोगों को आज शादी का प्रपोजल मिल सकता है। गलतफहमी से दूर रहें।
मिथुन– आज आप पार्टनर के ख्यालों में खोए रहेंगे। रिश्तों को मजबूत करने के लिए आज आप कोई ठोस कदम उठा सकते हैं। आज आपको लगेगा कि आपका पार्टनर केवल निजी फायदे के लिए आपका इस्तेमाल कर रहा है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे।
कर्क – पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। जो किसी को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। परिवार में आपके पार्टनर के लिए रजांमदी से आप खुश रहेंगे।
सिंह – सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। लव लाइफ में खुशी और तालमेल रहेगा। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आज अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। अपनी पार्टनर को कविता लिखें इससे आपको बहुत फायदा होगा।
कन्या – सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आज के दिन पार्टनर की ओर से रोमांस मिलेगा। पार्टनर को लैटर लिखने से उनको खुशी होगी।
तुला – आकस्मिक मुलाकात आपके लिए यादगार साबित होगी। आज आपको प्रजोपल मिलने की प्रबल संभावना है। प्रेमी के साथ घूमने जा सकते हैं। पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबी चल सकती है।
[jwplayer fu5UoB9G-gkfBj45V]
वृश्चिक – बिगड़े रिश्तों में मधुरता लाने के लिए आज बात करें। प्यार में बाधा आ सकती है। पार्टनर से गलतफहमी के चलते संबंध खराब हो सकते हैं। आज बनने वाले संबंध ज्यादा समय तक नहीं चलेंगे। सोच-समझकर कोई कदम उठाएं।
धनु – शांति बनाने की कोशिश करें इससे आपको पार्टनर से प्यार मिलेगा। वाद-विवाद से बचें। रिश्तों में तनाव ना आएं इसका ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है लेकिन कुछ देर बाद सब ठीक हो जाएगा। आपका पार्टनर आपके बिगड़े मूड को अपने मिजाज से खुशनुमा बना देगा।
मकर – आज अविवाहित लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है। पार्टनर से किसी बात को मनवाने का दबाव ना बनाएं। पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। पार्टनर की ओर से प्यार मिलेगा।
कुंभ – पार्टनर की किसी बात से परेशान हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव से तनाव महसूस करेंगे। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। लव-लाइफ के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। तनाव दूर करने के लिए दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं।
मीन – अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है। आज सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है। प्रेमी की सेहत को लेकर चिंता करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्यार रहेगा।