Horoscope Today, Daily Rashifal 14 October 2022 : मेष: आज बैंकिंग व एजुकेशनल फील्ड में लाभ होगा। मीडिया व बैंकिंग जाँब में नवीन उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। जाँब को लेकर तनाव रहेगा। प्यार के रिश्ते में विवाद की संभावना है। धन की प्राप्ति होगी। परिश्रम अधिक होगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।
वृष : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। आईटी व बैंकिंग जाँब के जातक प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। युवा अपनी कार्यक्षमता के बल पर कठिन काम भी चुटकियों में निपटा लेंगे।
मिथुन : आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। युवा अपनी लव लाइफ में अति इमोशनल होने से बचें। आध्यात्मिक मार्ग की तरफ बढ़ सकते हैं। जिन विवादों से आपका संबंध नहीं है, ऐसे विवादों को सुलझाने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कर्क : किसी सरकारी कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे। रुका धन मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। आपके लिए आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको किसी वाहन के खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
सिंह : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ संभावित है। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। प्यार में क्रोध से दूर रहें। जीवन में नई खुशहाली का अनुभव करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
कन्या : पत्नी को स्वर्ण आभूषण उपहार में दें। जीवनसाथी संग यात्रा का संयोग बन रहा है। आईटी व मीडिया जाँब में सफलता से प्रसन्नता होगी। किसी भी नए कार्य को करने के लिए उचित समय है। समय का भरपूर सदुपयोग करें, प्रसन्नता पूर्ण वातावरण का लाभ लेंगे।
तुला : जाँब को लेकर तनाव संभव है। आज मेष व मीन के मित्रों का सहयोग मिलेगा। मैरेज लाइफ में क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, समय का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे। परिवार के साथ कही घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यापार में तरक्की की संभावना है।
वृश्चिक : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। मिथुन व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना है। फिलहाल आय में कमी एवं खर्च की अधिकता हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
धनु : आज जांब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। लवलाइफ में खूबसूरत यात्रा हो सकती है। आपसी सामंजस्य से घर परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। कुछ परेशानियां बढ़ती हुई नजर आएंगी।
मकर : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पॉलिटक्स में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। लवलाइफ तनावग्रस्त रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान करेंगी। आय में कमी होगी।
कुंभ : व्यवसाय में सफलता का संयोग बन रहे हैं। प्रेम में असत्य से बचें। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है।
मीन : व्यवसाय में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे व व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम की माधुर्यता बनी रहेगी। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।