Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 27 December 2022 : आज 27 दिसंबर 2022 को पंचमी तिथि है। वहीं आज धनिष्‍ठा नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 31 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। रिश्तों में विवाद होने की संभावना है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं। 

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। प्यार के नज़रिए से आज का दिन बेहद ख़ास रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : जॉब में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आज आपके पास धनार्जन की क्षमता बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। कर्क राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। हर बात पर प्यार का दिखावा करना रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धार्मिक स्थान की यात्रा के योग है। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचने का प्रयास करें। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे, नियंत्रण करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय की स्थिति में भी सुधार आएगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दिक़्क़तों से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।