Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं 11 अप्रैल से 17 अप्रैल का अपना साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।

मेष राशि: इस सप्ताह कारोबार में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। लेकिन आप अपनी हिम्मत और साहस द्वारा अपने मनोबल को गिरने नहीं देंगे। साथ ही इस सप्ताह अपने परिवार और परिजनों पर पूरा ध्यान देंगे। विवाहितों का गृहस्थजीवन निखरेगा और एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। आप उन्हें किसी पार्टी में ले जा सकते हैं या फिर बाहर खाने भी जा सकते हैं। प्रेमी युगल के लिए यह सप्ताह खूबसूरत रहेगा। आप उनके साथ डेट प्लान कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। कोई पुराना रोग फिर से उठ सकता है। नियमित जांच करवाते रहे।

वृष राशि : आपके लिए यह सप्ताह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इनकम से नए स्त्रोत बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। नई बिजनेस डील हो सकती है। जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे और आपकी तारीफ हो सकती है। वहीं इस सप्ताह घर का वातावरण सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। तो बेहतर होगा। गैस और बदहजमी की वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

मिथुन राशि: आपके लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली से गुरु बृहस्पति दशम भाव में गोचर करेंगे, जिसे जॉब और कर्म का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक संबंध बन सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है। वहीं इस सप्ताह प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको  सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्या से परेशान हो सकते हैं।

कर्क राशि: आपके लिए यह सप्ताह व्यापार को लेकर शानदार साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु आपके नवम स्थान में गोचर करेंगे, जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस सप्ताह आप व्यापार के  सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगी। वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय विशेष लाभ हो सकता है। घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का अपने घर के मामले में हस्तक्षेप ना होने दें। सेहत सामान्य रहेगी।

सिंह राशि: यह सप्ताह सिंह राशि के लिए मध्यम फलदायक रहेगा। विवाहितों का गृहस्थ जीवन प्रेम और रोमांस के साथ साथ हल्के-फुल्के झड़प के दौर से गुजरेगा, लेकिन फिर भी रिश्ता मजबूत बना रहेगा। साथ ही इस सप्ताह की शुरुआत में खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे कुछ बजट बिगड़ सकता है। वहीं इस सप्ताह बिजनेस में जल्दबाजी से लिया फैसला गलत साबित हो सकता है। किसी योग्य इंसान से विचार-विमर्श जरूर करें। घर का वातावरण भी मधुर बना रहेगा। साथ ही पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। इस सप्ताह सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि: इस सप्ताह बिजनेस में नई पार्टियों, नए लोगों के साथ व्यवहार में सतर्क रहें। धोखा होने की आशंका है। साथ ही इस सप्ताह आपकी आय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चे उससे ज्यादा तेजी से बढ़ेंगे, जो आपकी चिंता और सिर दर्द का कारण बन सकते हैं। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। इस सप्ताह कुछ शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। इसलिए कुछ समय आराम के लिए जरूर निकालें।

तुला राशि: इस सप्ताह व्यापारियों के काम में तेजी आएगी। साथ ही आपकी बिजनेस करने की स्टाइल लोगों को पसंद आएगी। कंपटीशन में सफलता मिलेगी। वहीं गवर्नमेंट से भी बेनिफिट मिल सकते हैं। विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उन्हें पढ़ाई से ज्यादा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भाग लेने में मजा आएगा। साथ ही इस सप्ताह आपको ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहयोगियों की मदद लेनी पड़ सकती है। पति- पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। वहीं इस सप्ताह ज्यादा तनाव ना लें, इसका असर ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है।

वृश्चिक राशि: सप्ताह की शुरुआत से ही भाग्य आपका हाथ थाम कर रखेगा, जिससे कामों में सफलता मिलती चली जाएगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का कहीं ट्रांसफर हो सकता है, लेकिन आपकी सैलेरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाओं को अमल में लाना होगा तब ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। वहीं अत्यधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- Ketu Gochar: 12 अप्रैल को छाया ग्रह केतु करेंगे गोचर, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

धनु राशि: यह सप्ताह सामान्य फलदायक रहने वाला है। वहीं कारोबार में कुछ समस्याएं आएंगी। इस समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना जरूरी है। ज्यादा तनाव लेने से आपकी कार्य प्रणाली पर असर आ सकता है। नौकरी पेशा लोग भी ज्यादा स्ट्रेस ना लें। तो बेहतर होगा। जीवनसाथी और पारिवारिक जनों के साथ अपनी समस्याओं को जरूर शेयर करें, समाधान मिल सकता है। इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी हो सकती है।

मकर राशि: यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपके 11वें भाव में गोचर करेंगे। जिसे आय और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कई स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस सप्ताह आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। व्यापार में आप नई डील फाइनल कर सकते हैं। लेकिन किसी भी अनजान व्यक्ति से व्यवसायिक डील करते समय सावधानी रखें। आपके साथ धोखा होने जैसी स्थिति बन सकती है। पति- पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचे। (यह भी पढ़ें)- Astrology: धन जोड़ने में माहिर माने जाते हैं इन 3 राशि के लोग, कम समय में ही बना लेते हैं अच्छा बैंक बैलेंस

कुंभ राशि: आपकी राशि से केतु नवम (भाग्य) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।साथ ही आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता हासिल होगी। इस सप्ताह अगर कारोबार के संबंध से कहीं बाहर की भी यात्रा कर सकते हैं, जो आपको लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साथ ही जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको इस दौरान सफलता मिल सकती है। साथ ही जिन लोगों का इंक्रीमेंट रुका हुआ था उनको इस समय प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। दांपत्य जीवन में गलतफहमियों को स्थान ना दें। आपसी सामंजस्य रखने से घर का वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।

मीन राशि: आपके लिए यह सप्ताह कारोबार में मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है। क्योकि आपकी राशि से राहु देव का गोचर दूसरे भाव में होगा, जिसे धन और वाणी का भाव कहते हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और व्यापार में सफलता के योग हैं। वहीं इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। अगर आप राजनीति में प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर और लॉटरी में पैसा लगाते हैं, तो यह निवेश के लिए अनुकूल है। फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मदभेद हो सकते हैं। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। वहीं मांसपेशियों तथा सर्वाइकल से संबंधित परेशानी हो सकती है। (यह भी पढ़ें)- 12 अप्रैल से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, मायावी ग्रह राहु देव की रहेगी विशेष कृपा