Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 13 April 2023 : आज 13 अप्रैल 2023 को अष्‍टमी तिथि है। वहीं आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- 6 बजकर 45 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : बिजनेस में परफार्मेंस सुखद रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। यात्रा अच्छी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके मित्र ही आपकी सहायता करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग हैं।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज धन का आगमन हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। आय में वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : व्यवसाय में प्रगति होगी। व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, वह व्यवसाय में नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) :आज का दिन राजनीति में सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोलमोल कर ही बोले। लव लाइफ आपकी खुशियों से भरी रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा। आप परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे, जहां आपके मन को शांति मिलेगी। सन्तान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। बैंकिंग जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। आपके सीनियर व जूनियर आपकी सहायता करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का सहयोग मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर आएगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। कारोबार में विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर से निकलते समय माता जी के पैर छूकर निकले, तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आर्थिक लाभ हो सकता है। माता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। अपनी मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। बातचीत में सन्तुलित रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): छात्र सफल रहेंगे। आज यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। मकान, दुकान को खरीदने की योजना बना रहे थे, उसमें कामयाबी मिलेगी।धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज धन आगमन से खुश रहेंगे। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नकारात्मकता का प्रभाव मन में हो सकता है। आप अपने प्रतिदिन की दिनचर्या में सुबह की सैर, योगा व ध्यान को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी।