Horoscope Today, Daily Rashifal 18 October 2022 : मेष: आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।
वृष : आज रुके धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
मिथुन : जाँब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
कर्क : आज का दिन कॅरियर में थोड़े संघर्ष का है। संतान की शिक्षा को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम में क्रोध से दूर रहें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है।
सिंह : आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मन उदास रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
कन्या : कॅरियर में उन्नति से प्रसन्नता होगी। मैनेजमेंट व बैंकिंग जाँब में सफलता प्राप्त होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। जीवन साथी से असत्य मत बोलें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें।
तुला : शिक्षा में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। राजनीति में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। प्रेम में अनावश्यक तनाव से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक : आज मैनेजमेंट व मीडिया जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
धनु : आज व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जाँब में सँघर्ष के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।
मकर : व्यवसाय से आज अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम में सुखद यात्रा सम्भव है। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
कुंभ : छात्र सफल रहेंगे। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
मीन : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। यात्रा के संकेत हैं। प्रेम में संशय को स्थान मत दें। सेहत का ध्यान रखें। संगीत में रुचि हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में तरक्की होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें।