Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 27 जून से 03 जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।

मेष राशि: 

  •  इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा।
  • कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पूरे होगें।
  • किसी प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिल सकती है। 
  • कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न करें। उनका सहयोग आपके लिए आवश्यक है।
  •  बिजनेस में उचित परिणाम न मिलने से मन में कुछ चिंता रहेगी।
  • स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

वृष राशि: 

  • इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सार्थक परिणाम निकलेगा। 
  • दाम्पत्य संबंधों में अहंकार के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।
  • व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह बहुत अनुकूल है।
  • कोई भी काम करने से पहले पूरी योजना बनाकर चलें।
  • इस सप्ताह  एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है।

मिथुन राशि: 

  • इस सप्ताह आप भूमि या वाहन की खरीद के संबंध में कोई निर्णय न लें, तो बेहतर होगा।
  • व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
  • घर के किसी बड़े सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण लापरवाही न करें।
  • घर परिवार में भी अनुकूल वातावरण बना रहेगा।
  • इस सप्ताह खर्चें थोड़े बढ़ सकते हैं। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

कर्क राशि:

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सप्ताह के प्रारम्भ में थोड़ी चुनौतियां रह सकती हैं।
  • इस सप्ताह रुके हुए काम बन सकते हैं।
  •  जीवनसाथी का सहयोग और सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।
  • नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
  • मौसमी बीमारी हो सकती है।

सिंह राशि:

  • यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लेकिन व्यापार में किस्मत का साथ मिलेगा और धनलाभ हो सकता है।
  • पिता- पुत्र में तनाव हो सकता है।
  • इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही बाजार में पैसा लगायें। नहीं तो हानि की स्थिति बन सकती है। 
  • सरकारी सेवा से जुड़े लोग भी सावधानी से कार्य करें। अन्यथा बॉस से मनमुटाव हो सकता है।
  • एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।

कन्या राशि: 

  • यह सप्ताह आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। साथ ही मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
  • व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिसमें धनलाभ के योग हैं।
  • इस सप्ताह संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो यह समय शुभ रहेगा।
  • घर परिवार में भी खुशी का वातावरण कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। क्रोध पर इस समय थोड़ा नियंत्रण रखें।
  • घर और व्यापार से जुड़े सभी कार्यों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला राशि:

  • इस सप्ताह व्यापार या किसी अन्य जगह रिस्क लेने से बचें।
  • बाजार एवं शेयर मार्केट में भी सोच-समझकर पैसा लगायें नहीं तो बड़ी हानि का योग बन सकता है।
  • व्यवसाय के स्थान पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच विवाद का कारण बन सकता है।
  • इस सप्ताह जीवनसाथी की परेशानी के कारण घर के कामों में सहयोग करने और व्यवस्था बनाए रखने से रिश्ते में मधुरता आएगी।
  • स्वास्थ्य पर पूरी निगरानी बनायें रखें थोड़ी-सी असावधानी स्वास्थ्य संबंधित बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। 

वृश्चिक राशि:

  • यह सप्ताह आपके लिए मिजाजुला साबित होगा।
  • इस सप्ताह आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • बे समय से अटका हुआ भुगतान मिलने से आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
  • घर परिवार में भी मिलाजुला वातावरण रहेगा।
  • इस सप्ताह खांसी और बुखार रह सकता है।

धनु राशि:

  • इस सप्ताह आप अपने अंदर नई जोश और ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
  • बाजार और शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।
  •  इस सप्ताह आधात्म के प्रति रूचि बढ़ सकती है।
  • व्यावसायिक कार्यों में लापरवाही न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मकर राशि:

  • इस सप्ताह आप लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। 
  • इस सप्ताह किसी भी तरह के गैर कानूनी काम से दूर रहें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।
  • भागदौड़ के साथ थोड़ा खर्च की अधिकता रहेगी। लेकिन खर्च अनुकूल दिशा में होगा।
  • पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होंगे।
  • गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

कुंभ राशि:

  • इस सप्ताह आपका कुछ खास लोगों से संपर्क हो सकता है। जिससे कुछ काम भी बन सकते हैं।
  • ऑयल मशीनरी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल साबित होगा। बड़े लाभ के योग बन रहे हैं।
  • देश-विदेश की यात्रा करने का भी योग है। 
  •  इस समय खर्च अधिक हो सकता है। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। 

मीन राशि:

  • यह सप्ताह आप लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
  • अपने गुस्से और विचारों पर नियंत्रण रखें। स्थिति के प्रति थोड़ा शत्रुतापूर्ण होना तनाव और क्रोध का कारण बन सकता है।
  • इस सप्ताह वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।
  • प्रतियोगी परीक्षार्थियो के लिए भी समय अनुकूल है कोई बड़ी प्रतिस्पर्धा में सफल होने का योग बन सकता है।