Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 20 जून से 26 जून तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।

मेष राशि:

  • इस महीने रुका हुआ पेमेंट आ सकता है। कारोबार में अच्छा धनलाभ होगा।
  • व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। स्थान परिवर्तन की संभावना है।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • गर्मी की वजह से सिरदर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।
  • इस सप्ताह किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृष राशि: 

  • इस सप्ताह काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
  • आय के साधनों में कुछ कमी आ सकती है परंतु खर्चे बढ़ सकते हैं।
  • व्यापार मे लापरवाही न बरते अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  •  पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
  • स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि: 

  • इस सप्ताह सितारे आपके साथ है। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। 
  • व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है, कोई डील फाइनल हो सकती है।
  • अपनी योजनाओं को किसी से भी ज्यादा शेयर ना करें। अन्यथा परेशानी हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
  • स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क राशि:

  • इस सप्ताह संतान पक्ष से कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
  • किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से कोई मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। 
  • इस सप्ताह  लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर सचेत रहें। अन्यथा नुकासान हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकते हैं। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं कद्र करें।
  • कब्जियत व गैस जैसी समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।

सिंह राशि: 

  • इस सप्ताह भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।
  • खर्चों को सीमित रखें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। 
  • इस सप्ताह आप व्यापार का विस्तार कर सकते हैं या नया निवेश कर सकते हैं।
  • वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा।
  • स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। योगा और मेडिटेशन करते रहें।

कन्या राशि:

  • इस सप्ताह प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग आपकी उन्नति में सहायक सिद्ध होगा।
  • व्यवसाय में अनुकूल परिणाम इस सप्ताह आपको प्राप्त होंगे।
  •  प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील हो सकती है।
  • घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इसलिए कटु शब्द बोलने से बचें।
  • किसी बात को लेकर मानसिक चिंता हो सकती है।

तुला राशि:

  • यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा।
  • व्यापारियों के लिए यह सप्ताह थोड़ा अच्छा रहेगा लेकिन आपको अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ निवेश करना होगा।
  • इस सप्ताह स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।
  • विवाहितों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और आपस में प्रेम बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि:

  • यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
  • नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा कमजोर साबित होगा। साथ ही काम में उतार-चढ़ाव आ सकता है।
  • स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • विवाहितों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।

धनु राशि:

  • यह सप्ताह व्यापारियों के लिए अच्छा साबित होगा।
  • व्यापार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।
  • जीवनसाथी को मानसिक तनाव हो सकता है, जो रिश्ते के लिए बाधक बनेगी।
  • स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखने को मिलेगा।
  • नौकरी पेशा लोगों को यह सप्ताह सामान्य रहेगा।

मकर राशि: 

  • व्यापारी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य है। आपकी योजनाएं आगे बढ़ेंगी।
  • नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी आगे बढ़ेंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी।
  • विवाहितों के गृहस्थ जीवन के लिए भी यह समय आनंददायक साबित होगा।
  • इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार होगा।
  • इस सप्ताह किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि:

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा।
  • व्यापार वर्ग को इस सप्ताह कुछ आर्थिक नुकसान हो सकता है। लेकिन सप्ताह के अंत तक स्थिति में सुधार आएगा।
  • नौकरीपेशा लोग अपने काम में मजबूत रहेंगे और बॉस से तालमेल अच्छा रहेगा।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
  • अपनी सेहत का ध्यान रखें और बाहर का खाना खाने से बचें।

मीन राशि:

  • यह सप्ताह आपके लिए मिश्रित परिणामदायक रहेगा।
  • नौकरीपेशा लोगों को अपने व्यवहार के कारण तारीफ मिलेगी और आपका काम सिर चढ़कर बोलेगा।
  • इस सप्ताह व्यापारी वर्ग बिजसेस के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं, तो लाभकारी सिद्ध होगी।
  • जीवनसाथी के साथ कुंछ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।
  • इस सप्ताह कोई रोग हो सकता है। इसलिए चेकअप कराते रहें।