Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 19 सितंबर से 25 सितंबर तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…
मेष राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं की संभावना बन रही है।
- इस सप्ताह गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।
- सप्ताह के अंत में कोई रुका हुआ काम बन सकता है।
- करियर-कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
वृष राशि:
- वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है।
- सूर्य देव के प्रभाव से करियर-कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर इस सप्ताह मिल सकता है।
- परिवार में शुभ और मंगल कार्य होने के योग हैं।
- इस सप्ताह धनलाभ होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में रुके हुए काम पूरे होंगे।
- इस सप्ताह नई नौकरी की बातचीत चल सकती है या मिल सकती है।
- नए काम की शुरुआत और संपत्ति लाभ के योग बन रहे हैं।
- लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
कर्क राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के संबंध से लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
- पारिवारिक समस्याएं हल होंगी और तनाव कम होगा।
- सूर्य ग्रह के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे।
- वहीं जो लोग राजनीति में सक्रिय हैं उन लोगों को कोई सफलता मिल सकती है।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।
सिंह राशि:
- आप लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत में धन लाभ के योग हैं।
- इस सप्ताह रुके हुए काम पूरे होंगे, चिंतायें समाप्त होंगी।
- आप कई स्रोतों से लाभ अर्जित करने में कामयाब होंगे।
- विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित हो सकता है।
- जीवनसाथी से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या राशि:
- आप लोगों के लिए यह सप्ताह ज्यादा शुभ और फलदायी रहने वाला है।
- सप्ताह की शुरुआत में कोई छोटी या बड़ी यात्रा हो सकती है।
- परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
- सप्ताह के अंत में नौकरीपेशा लोगों को नियमित आय के साथ आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे।
- इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
Also Read
तुला राशि:
- आप लोगों के लिए लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा।
- सप्ताह की शुरुआत में रुके हुए काम पूरे होंगे।
- परिवार या दोस्तों के साथ कहीं आप घूमने जा सकते हैं।
- इस सप्ताह आप नौकरी बदलने की सोच सकते हैं।
- दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के मौके मिलेंगे।
वृश्चिक राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में सत्ता-सरकार से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे।
- सप्ताह के मध्य में सम्पत्ति या वाहन का लाभ हो सकता है।
- इस सप्ताह रुका हुआ धन और व्यापार में पेमेंट मिल सकता है।
- व्यापार में अच्छा धनलाभ होगा। नए ऑर्डर प्राप्त होंंगे।
- परिवार के सदस्यों के बीच वाद- विवाद हो सकता है।
- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
धनु राशि:
- यह सप्ताह आप लोगों के लिए मिलाजुला साबित हो सकता है।
- संतान को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
- करियर में कुछ परिवर्तन और लाभ के योग बन रहे हैं।
- भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
- इस सप्ताह आपकी अपने लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।
मकर राशि:
- इस सप्ताह शुरुआत में करियर की समस्याएं हल हो सकती हैं। साथ ही नई जॉब का प्रस्ताव आ सकता है।
- ऑफिस के लोग आपका पूरा साथ देंगे और आपके आस-पास का माहौल भी सकारात्मक रहेगा।
- छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में इस समय मनचाही सफलता मिल सकती है।
- इस सप्ताह इनकम में वृद्धि होगी। साथ ही व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है।
- लव लाइफ में रोमांस रहेगा और दांपत्य जीवन में भी एक-दूसरे के लिए प्यार बढ़ेगा।
Also Read
कुंभ राशि:
- सप्ताह की शुरुआत में रुके हुए काम पूरे होंगे और धन का लाभ के योग हैं।
- अगर आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो इस सप्ताह कर सकते हैं।
- इस सप्ताह आप मित्रों या परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- इस सप्ताह कुछ अनावश्यक खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
- आपको इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलगा। साथ ही काफी दिनों से अटके हुए काम बनेंगे।
- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
मीन राशि:
- आप लोगों को सप्ताह की शुरुआत में करियर को लेकर चिंता हो सकती है।
- इस समय कार्यस्थल और करियर में स्थान परिवर्तन के योग हैं।
- इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
- कोई पुरानी बीमारी इस सप्ताह उभर सकती है।
- जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए दोनों लोग एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।