Saptahik Rashifal: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 06 जून से 12 जून तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही है।
मेष राशि: आप लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव 11वें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस सप्ताह आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत भी बनेंगे। व्यापार में नए संबंध बन सकते हैं। वहीं आप कारोबार में नई डील फाइनल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और सेहत सामान्य रहेगी।
वृष राशि: आपको लोगों के लिय यह सप्ताह आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि ग्रह दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस सप्ताह आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। साथ ही इस सप्ताह आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या फिर आपकी पदोन्नती हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी इस सप्ताह निखार देखने को मिलेगा, जिससे बॉस आपसे खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें।
मिथुन राशि: व्यापार की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य से अच्छा रहेगा। साथ ही आप लोगों को इस सप्ताह किसी कार्य में सफलता के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी के साथ उलझने से बचना चाहिए, तो बेहतर होगा। साथ ही इस सप्ताह आप व्यापार के सिलसिले से कहीं की यात्रा भी कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पेट में इंफेक्शन या कोई अन्य परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि: इस सप्ताह आपकी एनर्जी हाई रहेगी, जिससे प्रत्येक काम को काफी अच्छी तरह कर पाएंगे। वहीं पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पति- पत्नी एक-दूसरे के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में कुछेक दिक्कतों और अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। जिससे बजट बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह राशि: आप लोगों को इस सप्ताह किसी कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त श्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। इसलिए भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास रखें। साथ ही कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। इललिए किसी को अपने राज शेयर न करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।
कन्या राशि: इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। वहीं सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का ख्याल रखें। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर सगे-संबंधियों के साथ तकरार हो सकती है। इसलिए क्रोध करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
तुला राशि: आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। कारोबारियों को बाजार में फंसे धन को निकालने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। विवाहितों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। आपके रिश्ते में प्रेम रहेगा और आप इसे काफी एंजॉय करेंगे। गले में कोई इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए ठंडी चीजों से थोड़ा बचें।
वृश्चिक राशि: आप लोगों लिए के समय अच्छा है। साथ ही विवाहितों का गृहस्थ जीवन अच्छी तरह आगे बढ़ेगा। साथ ही आप समस्याओं से मुक्ति पाने का तरीका खोज निकालेंगे। इससे जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता बेहतर रहेगा। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों का मन मुताबिक प्रमोशन या ट्रांसफर हो सकता है। कारोबारियों को इस सप्ताह कुछ नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशि: यह सप्ताह आप लोगों के लिए सामान्य तौर पर फलदायक रहेगा। विवाहितों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। साथ ही इस दौरान आप अपने इष्ट-मित्र या फिर किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटके काम पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में उठापटक के बीच आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इसलिए प्रयास करते रहिए। व्यापारियों के लिए भी यह सप्ताह कुछ खास लेकर आएगा। उन्हें कुछ नए काम करने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
मकर राशि: यह सप्ताह आप लोगों के लिए व्यापारिक दृष्टि से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव दूसरे भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस सप्ताह आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बने हुए है। साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी से संबंधित से उनको भी यह समय लाभकारी रहने वाला है। वहीं वाहन और जमीन, जायदाद के क्रय- विक्रय के लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी खटास रह सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। वहीं विवाहितों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कुछ चीजों में धन अधिक खर्च हो सकता है, जिस वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक रहेगा. आपकी कुछ गुप्त योजनाएं भी हैं, जिसके बारे में आपने अभी तक किसी को कुछ नहीं बताया है। उन पर थोड़ा ध्यान दें। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। इसलिए योगा और व्यायाम करते रहें।
मीन राशि: इस सप्ताह आप कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बेहतरीन रहेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों को भी इस सप्ताह अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके निजी प्रयासों से आपका व्यापार आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। इसलिए एक- दूसरे की भावनाओं की कद्र करें।