Horoscope Today, Daily Rashifal 18 November 2022 : मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य कर सकते हैं। परिवार से करीबी बढ़ेगी। परिजनों से सीख सलाह रखेंगे। भवन वाहन की खरीदी में रुचि लेंगे। भौतिक वस्तुओं पर फोकस रहेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

वृष : आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। आपकी बहुमुखी प्रतिभा से सभी प्रभावित होंगे। सार्थक संवाद को महत्व देंगे। सहकारिता पर जोर रखेंगे। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी।

मिथुन : जाँब में प्रगति होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। घर परिवार में उत्सव का वातावरण रहेगा। बड़ी सोच रखेंगे। संकोच हटेगा। हर्ष आनंद बना रहेगा। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : आर्थिक विकास होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। बहुमुखी प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे। करीबियों का भरोसा जीतेंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। माता का आशीर्वाद लें। दूसरों की मदद करें।

सिंह : आज जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। रचनात्मक गतिविधियों में तेजी बढ़ाएंगे। लेनदेन के प्रयासों में स्मार्टनेस बढ़ाएंगे। व्यवसायिक संवाद पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या : संतान की प्रगति से प्रसन्नता होगी। प्रबंधकीय मामलों में धैर्य दिखाएं। लंबी दूरी की यात्रा संभव है। कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक वक्त बिताएं। जाँब में आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। खानपान का खयाल रखें।

तुला : जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। शासन प्रशासन के मामले पक्ष में बनेंगे। प्रबंध कार्यां से लाभ होगा। वरिष्ठों से सलाह लेंगे। भावनात्मक मजबूती रखेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगा।आज परिवार का सहयोग मिलेगा। सोच समझकर कार्य करें।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। कामकाज उम्मीद के अनुरूप बनाए रखेंगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन से सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी। परिस्थितियों का लाभ उठाएंगे। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु : आज उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएं। पूर्व मामले उभर सकते हैं। विरोधी सक्रियता रखेंगे। बड़ों के सानिध्य पर जोर दें। परिजनों से सीख सलाह रखेंगे। धन आगमन के संकेत हैं।

मकर : व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। औद्योगिक प्रयासों को बढ़ाएंगे। स्थायित्व को बल मिलेगा। धनधान्य में बढ़त रहेगी। निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

कुंभ : आज का दिन छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस का है। लेनदेन में सावधानी रखें। सजगता बनाए रहेंगे। मेहनत के मामले संवरेंगे। सबसे भाइचारा बनाकर चलेंगे। व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। यात्रा करते समय सावधानी रखें।

मीन : आज जांब में बड़ी सफलता की प्राप्ति होगी। विवाद से बचें। वाणी के प्रति सचेत रहें। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जीत मिलेगी। मेल मुलाकात में सहज रहेंगे। कार्य विस्तार की योजनाएं आकार लेंगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।