Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 11 January 2023 : आज 11 जनवरी 2023 को चतुर्थी तिथि है। वहीं आज मघा नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 42 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : नौकरी व व्यवसाय में लाभ की संभावना है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आज आपकी फिजुलखर्ची पर आपका साथी आपको लेक्चर दे सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। बेवजह के झगड़ों से बचें।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : व्यवसाय के लिए शुभ समय है। जॉब में सफलता मिलेगी। रियल एस्टेट व्यवसाय में लाभ होगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आज अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए ही घर के लोगों से बातें करें। आर्थिक तौर पर बेहतर समय है।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियां हो सकती हैं। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आईटी व मीडिया जॉब वालों के लिए समय शुभ हैं। बहुत दिन से रुका कार्य पूर्ण होगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। ज़मीन क्रय करने की बात चलेगी। वाहन सुख का लाभ मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है। लंबित काम जल्दी ही निबटा लें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : जॉब में सफलता है। मकान क्रय की योजना बनेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में परेशानी आ सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य की योजना बना सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : शिक्षा में उन्नति संभावित है। व्यवसाय में लाभ होगा। धन प्राप्ति की सम्भावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): जॉब में प्रगति के संकेत हैं लेकिन कार्यों में लापरवाही से बचें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। अपने जीवन-साथी को नाराज़ कर सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज रूका कार्य बनेगा। गृह निर्माण की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है।