Horoscope Today, Daily Rashifal 22 November 2022 : मेष : आज व्यवसाय में कोई नवीन कार्य हो सकता है। ऑफिस में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में सुख- शांति का अनुभव करेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

वृष : आज का दिन जाँब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। रुके धन का आगमन हो सकता है। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। जीवनसाथी को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बिजनेस में वृद्धि होगी।

मिथुन : जाँब में प्रगति होगी। आज सफलता आसानी से प्राप्‍त होगी। जाँब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशानी का कारण बनेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

कर्क : आज संघर्ष व तनाव में रहने की संभावना है । राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। माता का आशीर्वाद लें। आपके प्रेम संबंध तीसरे की वजह से खराब होगा। नकारात्मक विचार और क्रोध से दूर रहे, बहुत सी मुसीबतों से बचेंगे।

सिंह : आज जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद लें। घर में सबके साथ रिश्ते मजबूत होंग। सामाजिक मान- सम्मान में वृद्धि होगी। विवाहित लोगों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या : व्यावसायिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। जाँब में आज कोई नया उत्तरदायित्व प्राप्‍त हो सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। संतान को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पैसों के मामले में स्थिति मजबूत होगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

तुला : जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खान-पान में सावधानी बरतें। पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य है। बिना मतलब के वाद-विवाद से बचें। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जाँब में सफलता की संभावना है। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सोच-विचार कर बोलना उचित रहेगा। नकारात्मक विचार न चाहते हुए भी हावी रहेंगे। सेहत को लेकर सचेत रहें। बच्चों का ख्याल रखें।

धनु : आज का समय जाँब के लिए अनुकूल हैं। फालतू खर्च से बचें। मन को शांत रखने का प्रयास करेंगे। पड़ोसी की मदद करेंगे। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं।

मकर : बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। आज रोमांटिक अंदाज ऑफिस में चर्चा का विषय रहेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। आज जातक सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ : आज का दिन पॉलिटीक्स में प्रोग्रेस का है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छा रहेगा। घर में सबका सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होग। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं।

मीन : आस-पास का माहौल अच्छा बना रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां ला सकती हैं। अपने उपर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ तलाक की स्थिति बन रही है। आज वाणी के प्रति सचेत रहें। असत्य से बचें। पिता का आर्शीवाद लें।