Horoscope Today, Daily Rashifal 10 October 2022 : मेष: आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। नौकरी में पद परिवर्तन की संभावना है। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारि‍यां बढ़ सकती है। सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृष : आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। नौकरी में रुके धन का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मिथुन: आज जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं।

कर्क : पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। गणेश उपासना करें। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। खर्चों की बढ़ोतरी से मन चिंतित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

सिंह : जांब में उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। परिवार से दूर रहना भी पड़ सकता है। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

कन्या : जाब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी कारोबारी मित्र से भेंट हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। माता का सानिध्य मिलेगा।

तुला : स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सावधानी बरतें। मित्र का सहयोग मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से भवन या सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। कर्क राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।

धनु : आज जांब व व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस के समाचार की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। माता का सानिध्य मिल सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं।

मकर : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेस में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ : आर्थिक लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे । स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। किसी सम्पत्ति पर भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। आत्मबल में वृद्धि होगी।

मीन : व्यवसाय में उन्नति एवं लाभ के संकेत हैं। जाब को लेकर कोई बड़ा परिवर्तन संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।आत्मविश्वास बहुत रहेगा।