Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 2 January 2023 : आज 2 जनवरी 2023 को एकादशी तिथि है। वहीं आज भरणी नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज नौकरी में कोई नवीन पद प्राप्त हो सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शारीरिक दिक्कत के चलते दफ्तर से छुट्टी ले सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना का भय है। लव लाइफ बेहतर रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन जाँब में विशेष सफलता का है। प्रेम में सफलता की प्राप्ति होगी। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर किसी से बहस हो सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : जाँब में प्रगति होगी। संतान के विवाह संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। किसी काम में नुकसान हो सकता है। सतर्कता रखें। जोखिम वाले कार्य सावधानीपूर्वक करें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : जाँब में उन्नति होगी। मीडिया,आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। करियर संबंधी सूचना मिलेगी। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिल सकती है।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफलता मिलेगी। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। अनजान लोगों को कारोबार में साझेदार न बनाएं। धन संबंधी लेनदेन को लेकर गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जाँब में प्रगति से प्रसन्नता होगी। आज कोई नया उत्तरदायित्व की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। घूमने का प्लान कैंसल हो सकता है। तनाव पूर्ण माहौल में काम करना पड़ेगा। किसी को सलाह न दें। वाहन सावधानी से चलाएं।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): नौकरी में प्रगति होने की संभावना है। आज सिंह व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। दफ्तर में अफसरों से बहस न करें। पारिवारिक लोगों से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में उत्कर्ष देगा। मेष व कुम्भ राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। दंपत्तियों के बीच प्रेम बढ़ेगा। सामाजिक जीवन में आपकी पूछपरख बढ़ेगी। दफ्तर में आपको सहयोगियों से मदद मिल सकती है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आज जाँब के लिए अनुकूल समय है। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा। परिवार के लोगों के साथ मतभेद उभर सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिलेगा। श्रेय कोई और ले जा सकता है। तनाव में रहेंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। सेहत संबंधी दिक्कत दूर हो सकती है। जल्दबाजी में फैसले न लें। दफ्तर में वर्कलोड होने के चलते थकान महसूस हो सकती है। युवाओं की बेरोजगारी दूर होने की संभावना है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : आज जाँब में प्रोमोशन की संभावना है। वाणी प्रयोग के प्रति सचेत रहें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आपकी मन की मुराद पूरी हो सकती है। पारिवारिक कलह से मुक्ति मिल सकती है। अपने किसी करीबी से कहासुनी हो सकती है।