Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 23 May 2023 : आज 23 मई 2023 को चतुर्थी तिथि है। वहीं आज आद्रॉ नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर होगा और सूर्यास्त-19 बजकर 09 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज गृह निर्माण के क्षेत्र में नया कुछ कर सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर काफी अच्छा लाभ देखने को मिलेगा, रूका कार्य बनेगा। लव लाइफ सुखद रहेगा। प्यार में भावुकता का भाव बना रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदत्त कार्यों में लापरवाही से बचें। तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में सुधार होगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में सफलता मिलेगी। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे। सरकारी कर्मचारी है तो वरिष्ठ अधिकारी का क्रोध सहनकरना पड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : जाँब में उन्नति संभावित है। स्वास्थ्य में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार में आपसी मतभेद से बचने के प्रयास करें। प्रेम में खूबसूरत यात्रा की सम्भावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके द्वारा किए गए कार्यों से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : छात्र कॅरियर में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण अपने परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे। यात्रा की योजना बनेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का सानिध्य मिलेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपके भाई भी आपके व्यापार में आपकी सहायता करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : आईटी,टीचिंग व मीडिया जाँब के लिए शुभ हैं। जाँब में बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस व जाँब में लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन सुंदर रहेगा। कल नौकरी और व्यापार दोनों ही मामलों में दिन अच्छा बीतेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) : आज जाँब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। कारोबार से धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। वाहन क्रय करने की बात चलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सेहत का रखें विशेष खयाल।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : आज छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। अफसरों का सहयोग मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ होने की संभावना है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) :आज आईटी व बैंकिंग जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी । घर की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में उच्‍च पद की प्राप्ति हो सकती है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है, आपको अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है । कारोबार से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : स्वास्थ्य के लिए समय प्रतिकूल है। यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च भी बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र से रोजगार के अवसर मिल सकते हें। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है।पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : व्यावसाय में लाभ हो सकता है। धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति होगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र की सहायता से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।