Horoscope Today, Daily Rashifal 23 November 2022 : मेष : आज व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। मन में तनाव बना रहेगा। कार्यों में निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
वृष : स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। घर परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य अनुकूल है। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति करेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी। बड़े भाई से आशीर्वाद लें।
मिथुन : छात्रों के करियर में उन्नति संभावित है। कारोबार में विस्तार के सुखद परिणाम मिलेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। मन में आलस्य बना रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है।
कर्क: व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्नता होगी। व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाह रवैया परेशान कर सकता है। नौकरी व्यापार में सुधार होगा।
सिंह : व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बनेगी। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की स्थितियां बन रही है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कन्या : बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मन में प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। परिवार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी व्यापार में समय अच्छा है।
तुला : आज पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत अच्छी होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी व्यापार में आपका कोई बड़ा काम बन सकता है।
वृश्चिक : नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद रहेगा, विवाद होने की स्थिति है। ससुराल पक्ष में कोई शुभ कार्य होने के योग हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
धनु : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। किसी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं।ऑफिस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस को लेकर सावधान रहे। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव बने रहेंगे।
मकर : नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी की बातों में आकर कोई काम न करें। नुकसान उठाना पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सेवा करने से शुभ फल प्राप्त होंगे आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
कुंभ : व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। आय की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में प्रत्येक कार्य में परेशानी आएंगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शादी के लिए बात पक्की होगी। कार्यालय में अधीनस्थ परेशानी का सबब बन सकते हैं। एक दूसरे का सम्मान करें।
मीन : जाब व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। स्वभाव में जिद्द और गुस्सा रहेगा। पिता की सेहत को लेकर दिक्कतें आएगी। नौकरी में संघर्ष की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारी व छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।