Horoscope Today, Daily Rashifal 28 September 2022 : मेष : आज किसी कार्य को लेकर मन में उतार-चढ़ाव के भाव रहेंगे। उत्साहवर्धक जानकारी मिलेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृष : आज नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है।

मिथुन : कारोबार का विस्तार होगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सक्षम होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कर्क : आज व्यवसाय सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आज का दिन घर के कामों में व्यतीत होगा। वाहन पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह : आज आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। लंबे समय से रुके हुए किसी काम के लिए आज रास्ते खुलते नजर आएंगे। आपकी मेहनत को उचित सम्मान मिलेगा। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

कन्या : आर्थिक सफलता की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी अहम रहने वाला है। नए लोगों से सौदे की पुष्टि हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। यात्रा से लाभ सम्भव है।

तुला : व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम प्रसंग के लिए आपका दिन पूरी तरह से अनुकूल है। किसी से वाद-विवाद करने से बचें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : आज दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। नौकरी में तरक्की होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा।

धनु : शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यावसायिक लाभ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मेहनत और अनुभव से आपको कोई नया मुकाम हासिल होगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है।

मकर : जॉब सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में परिश्रम अधिक करना होगा। आज आपको अपनी सेहत के साथ-साथ खान-पान का भी ध्यान रखने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।

कुंभ : नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। दूसरों के मामलों में बिल्कुल भी दखल न दें। वाहन को सावधानी से धीरे-धीरे चलाएं। हादसों के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन : व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन लाभ के नए रास्ते भी देखने को मिलेंगे। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से बहस करने की बजाय उसे माफ कर दें। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।