Horoscope Today, Daily Rashifal and Panchang 6 January 2023 : आज 6 जनवरी 2023 को पूर्णिमा तिथि है। वहीं आज आद्रा नक्षत्र है। साथ ही आज सूर्योदय- सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर होगा और सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल …
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) : आज व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। यात्रा की संभावना है। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope): आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। बच्चों की दिक्कतें दूर करेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। धन का आगमन आज आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल(Gemini Daily Horoscope) : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी को अपनी बातें मानने के लिए मजबूर न करें। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए।
कर्क दैनिक राशिफल(Cancer Daily Horoscope) : आज जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद दूर होंगे। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।
सिंह दैनिक राशिफल(Leo Daily Horoscope) : आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। रूके हुए कार्य पूरा करने का प्रयास करेंगे। तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) : जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। पारिवारिक माहौल थोड़ा नकारात्मक रहेगा। कारोबार की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। आज आप अपने प्रिय से अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। मात की सेहत का विशेष खयाल करें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope): जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चे छुट्टियों का आनंद लेंगे। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) : व्यवसाय में प्रगति की संभावना है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। आपका रचनात्मक काम आस-पास के लोगों को अचरज में डाल देगा और आपको काफ़ी सराहना मिलेगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) : आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। दिनचर्या को संयमित रखें। खानपान को लेकर लापरवाही न करें। विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) : आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। कारोबार में डील के नये प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक परेशानियों को हल करने में आपका बच्चों जैसा मासूम बर्ताव अहम किरदार अदा करेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope): जॉब को लेकर तनाव रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। किसी से बहसबाजी से दूर रहें। परिवार के साथ समय बितायेंगे। दफ़्तर में स्नेह का माहौल बना रहेगा। ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) : स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। काम और घर पर दबाव आपको थोड़ा ग़ुस्सैल बना सकता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे।