Horoscope Today, Daily Rashifal 11 November 2022 : मेष : आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। वाहन क्रय करने के लिए शुभ समय है।

वृष : आज व्यवसाय को सफल बनाएंगे। धार्मिक कार्यों में मन व्यस्त हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत भी रहें। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। असत्य बोलने से बचें।

मिथुन : आज व्यावसायिक लाभ हो सकता हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, परन्तु आपसी सौहार्द बनाये रखें। आफिस सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क : आज व्यवसाय में सफलता का दिवस है। सेहत का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जाब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

सिंह : आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर खर्च बढ़ सकते हैं। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

कन्या : व्यवसाय के लिए शुभ समय हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। कई दिनों से रुका धन प्राप्ति सम्भव है।

तुला : जाँब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। कारोबार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आज कन्या राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।

वृश्चिक : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। भगवान शिव जी की पूजा करें।

धनु : आज संतान की प्रगति को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं।

मकर : आज व्यावसायिक कार्यों में लाभ हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता हो सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में बढ़ोतरी के मौके मिलेंगे।

कुंभ : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में लाभ के अवसर म‍िलेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। जाँब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे।

मीन : व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा के भी संकेत हैं। सन्तान की प्रगति से खुश रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।